बटाने नदी की तेज धार में बह गए 5 लोग, 3 लोग सुरक्षित निकले, 2 की तलाश जारी

औरंगाबाद : औरंगाबाद के अंबा स्थित बटाने नदी के पुल पार करने के दौरान पांच लोग पानी की तेज धार में बह गए, जिसमें तीन को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि दो अन्य की तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है। घटना मंगलवार की रात करीब आठ बजे की हैं। दरअसल, देव से अंबा जाने के लिए बटाने नदी को पार करने के लिए वैकल्पिक पुल की व्यवस्था की गई थी। जिस पुल के उपर से पानी की काफी तेज बहाव थी। ये सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर पुल को पार कर रहे थे, जिसके दौरान यह घटना घटित हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही अंबा अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अंबा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य कई लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से खोजबीन की गई। जिसमें तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि दो लोगों का पता नहीं चल पाया है। सुरक्षित निकाले गए लोगों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के पखनोउर निवासी शीला देवी (45 साल), गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव निवासी संतोष पाल एवं दो वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में की गई है। जबकि संतोष पाल की पत्नी प्रियंका देवी एवं एक वर्षीय पुत्र अभ्यम कुमार की खोजबीन जारी है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि नदी से बाहर निकले लोगों को फिलहाल रेफरल अस्पताल कुटुंबा में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी इलाज़ चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण रमेश कुमार पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे लोगों के द्वारा पांच में से तीन लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला लिया गया है। ये सभी एक ही बाइक पर सवार होकर नदी पुल पार कर रहे थे जिस पर बाढ़ की पानी पुल के ऊपर से बह रही थी, ये सभी देव की ओर से कुटुंबा थाना क्षेत्र के महुआ धाम जा रहे थे। फिलहाल प्रियंका देवी एवं अभय कुमार की खोजबीन के लिए प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़े : मूसलाधार बारिश से सभी नदियां उफान पर, कई भेड़ सहित 5 लोग फंसे

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img