महाकुंभ में लगी आग के चपेट में आए 50 टेंट, 18 हुए खाक, कोई हताहत नहीं, CM Yogi मौके पर मौजूद

प्रयागराज :  महाकुंभ में लगी आग के चपेट में आए 50 टेंट, 18 हुए खाक, कोई हताहत नहीं, CM Yogi मौके पर मौजूद। महाकुंभ 2025 के सातवें दिन सायं करीब साढ़े 4 बजे रसोई गैस सिलेंडरों के एक के बाद एक के फटने से लगी आग के चलते अफरातफरी की स्थिति बनी।

CM Yogi आदित्यनाथ घटना के समय मेला परिसर में ही मौजूद थे और तुरंत आग पर काबू पाने के साथ ही भीड़ को सुरक्षित और सकुशल नियंत्रित रखने में पूरी टीम के साथ जुटे।

आग मुख्य रूप से मेला क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में लगी थी। यह आग मेले क्षेत्र के सेक्टर 19 में सिलेंडर फटने से लग गई थी जिसमें करीब 50 टेंट चपेट में आए और 18 टेंट जलकर खाक हो गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15-16 गाड़ियां मौके परपहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग की घटना के बाद अस्पताल में तैयारी की गई है।

CM Yogi ने आग से प्रभावित मेला क्षेत्र का किया मुआयना…

सिलेंडर फटने के हो रहे धमाकों और टेंटों से उठती आग की ऊंची लपटों से शास्त्री पुल से गुजरते ट्रैफिक में भी पैनिक की स्थिति बनी। आग लगने के 2 मिनट बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। करीब 10  मिनट मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझ सकी तो अन्य टीमों ने भी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला। आग बढ़ते-बढ़ते करीब 100 वर्ग मीटर से ज्यादा फैल गई। आग की लपटें 30 फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं।

अफरा-तफरी के बीच अफसर भी मौके पर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही CM Yogi आदित्यनाथ भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत से आखिरकार आग पर काबू पा  लिया गया। CM Yogi घटनास्थल का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

CM Yogi ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। एहतियातन केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ में 10 चिकित्सकों को इमरजेंसी में बुलाया गया। एसआरएन अस्पताल को भी अलर्ट मोड पर किया गया है।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को लगी आग की लपटें 30 फीट ऊपर तक पहंचीं।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को लगी आग की लपटें 30 फीट ऊपर तक पहंचीं।

PM Modi को महाकुंभ में आग की घटना का CM Yogi ने दिया अपडेट – कोई जनहानि नहीं

महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही PM Modi ने CM Yogi आदित्यनाथ से संपर्क किया। पता चला कि CM Yogi घटनास्थल पर खुद राहत और बचाव कार्य का मुआयना करते हुए जरूरी निर्देश दे रहे हैं।

फिर CM Yogi ने घटनास्थल पर स्थिति के नियंत्रित होते ही एवं आग बुझते ही प्रभावित गीता प्रेस और अन्य टेंट वालों के साथ ही अधिकारियों से फीडबैक लेकर PM Modi को पूरा अपडेट दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM Yogi आदित्यनाथ से महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना की पूरी जानकारी ली।

PM Modi को CM Yogi ने बताया कि सम्पूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। CM Yogi ने बताया कि कुशल फायर ब्रिगेड एवं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थिति नियंत्रण में है।

महाकुंभ में आग लगने की घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
महाकुंभ में आग लगने की घटना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में लगी थी…

महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार सायं लगी आग का सिलसिलेवार ब्योरा मिलाया तो पता चलता है कि मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी थी। आग झूंसी रेलवे लाइन के नीचे गीता प्रेस कैंप में भी लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण आग लगी। कैंप में खाना बनाया जा रहा था, जिस दौरान सिलेंडर फट गया।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को लगी आग का डरावना दृश्य।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को लगी आग का डरावना दृश्य।

उसके बाद वहां आग लग गई। आग ने फैलते-फैलते 20-25 टेंट को अपनी जद में ले लिया। उसके बाद अन्य शिविर भी आग की चपेट में आ गए, और उनमें रखे एलपीजी सिलेंडर भी धमाके के साथ फटने लगे थे। रुक-रुककर सिलेंडर फट रहे थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई सिलेंडर फटे और करीब 18 टेंट जल गए। महाकुंभ में लगी इस भीषण आग में 50 से ज्यादा टेंट चपेट में आए थे।

आग मुख्य रोड पर लोहे के ब्रिज के पास लगी थी। हवा की गति सामान्य से तीन गुना तेज होने के चलते अन्य टेंट भी आग की चपेट में आ गए। दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। वहीं जिस जगह आग लगी उसके पास रेलवे पुल होने से ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया था।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...