Mahakumbh fire: महाकुंभ मेले में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Mahakumbh fire: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से है। यहां रविवार को महाकुंभ मेले में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, महाकुंभ टेंट सिटी के सेक्टर 19 में अगलगी की घटना हुई। घटना से आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

Mahakumbh fire: 20 से अधिक टेंट जले

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगलगी में करीब 20 से 25 टेंट जलकर खाक हो गए हैं। प्राथमिक जानकारी से संकेत मिला है कि खाना पकाने वाले सिलेंडर के विस्फोट के कारण आग लगी है। महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो सिलेंडर फट गए, जिससे शिविरों में भीषण आग लग गई। अग्निशामक कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Mahakumbh fire: एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची

रिपोर्टों के अनुसार, एक शिविर स्थल पर आग की लपटें उठीं, जिसने क्षेत्र में लगे कई टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारियों की सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।

अब तक 77.2 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने संगम में लगाई डुबकी

बता दें कि, महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। 18 जनवरी तक 77.2 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों ने महाकुंभ 2025 के दौरान संगम त्रिवेणी में डुबकी लगाई है।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...