खगड़िया : खगड़िया मानसी थाना क्षेत्र के अपराधी पचास हजार इनामी रणवीर यादव को हथियार के साथ एसटीएफ ने धर दबोचा पकड़े गए। अपराधी मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का नुनु यादव का पुत्र रणवीर यादव है। जो वर्षों से फरार चल रहे थे। जो कई कांडों का अभियुक्त था। जो की मानसी पुलिस एवं जिला पुलिस के पकड़ से बाहर था। पुलिस के लिए बहुत ज्यादा सर दर्द बना हुआ था। जहां एसटीएफ पुलिस के संयुक्त कारवाई में मोबाइल ट्रेस के आधार पर रणवीर यादव को मुंगेर पुल एनएच-31/एनएच-33 पर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
एसटीएफ पुलिस ने बताया की रणवीर यादव के साथ उनके दो अन्य सहयोगियों को हथियार के साथ पकड़ा गया। जिसमें अम्बिका यादव और मो. निहाल उद्दीन दोनों मधेपुरा जिला के फुलौत गांव के ओपी थाना क्षेत्र का बताया जाता है। पकड़े गए अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, पांच जिन्दा 3.15 बोर का कारतुस, लाल रंग का सुजिक्की कार और तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। इधर, खगड़िया पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने पुष्टि किया है। जांच पड़ताल के बाद तीनों अपराधी को न्याय के हिरासत में भेजा जाएगा।
https://22scope.com/khagaria-stf-arrested-a-most-wanted-criminal-after-hard-work/
राजीव कुमार की रिपोर्ट


