हेयर कट सही नहीं होने के कारण 52 छात्रों को प्री बोर्ड परीक्षा देने से रोका

रांची: रांची के संत जेवियर्स स्कूल का मामला हेयर कट सही नहीं होने के कारण 52 छात्रों को प्री बोर्ड परीक्षा देने से रोक दिया गया।

इससे छात्रों और अभिभावकों में रोष है। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने बाद में इनकी परीक्षा लेने की बात कही है। उधर, झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि छात्रों को परीक्षा से रोकना ठीक नहीं है।

इस मामले को लेकर वे सोमवार को स्कूल के प्रिंसिपल से मिलेंगे। जरूरत पड़ी तो बाल संरक्षण आयोग से भी शिकायत करेंगे। शनिवार को 10वीं के जियोग्राफी विषय की परीक्षा थी।

परीक्षा देने पहुंचे कुछ छात्रों ने फैंसी हेयर स्टाइल करा रखा था। इसलिए उन्हें रोक दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि इन छात्रों को कई बार चेतावनी दी गई थी।

लेकिन फिर भी इनमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए इन्हें परीक्षा स रोक दिया गया। किसी छात्र को परीक्षा से वंचित नहीं रखा जाएगा। इनकी परीक्षा बाद में ली जाएगी।

इस मुद्दे पर अभिभावकों में भी काफी नाराजगी है। परीक्षा से रोके गए छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि परीक्षा से रोकना ठीक नहीं है। उन्हें चेतावनी देकर परीक्षा में शामिल होने देना चाहिए था।

क्योंकि प्री बोर्ड की परीक्षा से छात्रों का मनोबल बढ़ता है। परीक्षा से रोकने पर उनके आत्मविश्वास पर असर पड़ता है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...