सहायक आचार्य परीक्षा में 5775 सफल, लेकिन स्कूलों को मिलेंगे सिर्फ 4213 नए शिक्षक

रांची:  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के लिए 15001 सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में विज्ञान एवं गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान विषयों को मिलाकर कुल 5775 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

हालांकि, इन सफल अभ्यर्थियों में से 1562 पारा शिक्षक हैं, जो पहले से ही विद्यालयों में कार्यरत थे और अब स्थायी शिक्षक बन गए हैं। इस वजह से स्कूलों को वास्तव में सिर्फ 4213 नए शिक्षक ही मिलेंगे। जितने पारा शिक्षक स्थायी बने हैं, उतने पद पारा शिक्षक के रूप में रिक्त हो जाएंगे।

भाषा विषय में पारा शिक्षकों की सफलता दर सबसे कम रही। 7400 आरक्षित पदों में से केवल 1562 पारा शिक्षक परीक्षा पास कर सके। विषयवार परिणाम में सामाजिक विज्ञान में 1169, विज्ञान एवं गणित में 293 और भाषा में मात्र 100 पारा शिक्षक सफल हुए हैं।

राज्य के 10 हजार से अधिक मध्य विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विज्ञान एवं गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान के एक-एक स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक का होना अनिवार्य है। लेकिन 15001 पदों के लिए परीक्षा होने के बावजूद सभी स्कूलों को आवश्यक संख्या में शिक्षक उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...