48 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में दीपक हत्या के 6 आरोपी

अररिया : अररिया में दवा व्यवसायी दीपक भगत की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सभी छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 20 अक्टूबर 2024 को शाम करीब 8:15 बजे मारवाड़ी पट्टी में हुई, जहां दीपक भगत को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की गई।

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में प्रिंस कुमार, देवा कुमार, मो. साहिल, आर्यण कुमार, छोटू कुमार और सोनू कुमार शामिल हैं, जिनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद किए। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अब पुलिस उन्हें स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़े : अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई फायरिंग, कोई हताहत नहीं

यह भी देखें :

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...