मोतिहारी : मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. मोतिहारी कोर्ट हाल्ट के नजदीक बने रेलवे गुमटी के पास चलती मालगाड़ी ट्रेन के छह डब्बा अचानक अलग हो गए. हालांकि मालगाड़ी के गार्ड और ड्राईवर के सूझबूझ से कोई अनहोनी नहीं हुई.

बता दें कि मुजफ्फरपुर की ओर से लोडेड मालगाड़ी आ रही थी. जिसे रामगढ़वा स्टेशन जाना था, मोतिहारी कोर्ट रेलवे गुमटी से पूर्व मालगाड़ी की स्पीड थोड़ी कम थी. रेलवे गुमटी पार करने के बाद मालगाड़ी अभी कुछ हीं दूरी पर बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ी थी. उसी दौरान मालगाड़ी के छह डब्बों अलग हो गये.

हालांकि, इस दौरान गाड़ी की स्पीड कम थी जिस कारण मालगाड़ी के अलग हुए छह डब्बे कुछ दूर आगे जाने के बाद पीछे की ओर बढ़ने लगे, लेकिन फिर वह रुक गया. मालगाड़ी का डब्बा अलग होने के बाद ट्रेन के गार्ड ने वायरलेस पर ड्राईवर को इसकी सूचना दी. लगभग एक घटे बाद फिर मालगाड़ी के अलग हुए डब्बे को जोड़कर बापूधाम रेलवे प्लेटफॉर्म पर लाया गया.
रिपोर्ट : ब्रजेश
सूरत में बड़ा हादसा : केमिकल लीक होने से 5 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा की हालत गंभीर


