केमिकल से नोट डबल का झांसा, 6 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ अनुमंडल में नोट दोगुना करने के नाम पर छह लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोनहन थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी रामसेवक सिंह को एक ठग ने केमिकल से पांच सौ के नोट को डबल करने का झांसा दिया और छह लाख रुपए लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नोट दोगुना करने जैसे किसी भी लालच में न आएं

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोरंजन भारती के निर्देश पर सोनहन थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंद्र प्रजापति, निवासी डंडवास थाना मोहनिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नोट दोगुना करने जैसे किसी भी लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Kaimur Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : भीलवाड़ा में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से आठ कर्मचारी जिंदा जले, बिहार के पांच लोगों की मौत, मोतिहारी के गांव में मातम…

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!