बिहार में डरा रहे कोरोना के बढ़ते आंकड़े, पांच माह बाद मिले 77 नये केस

राज्य में कोरोना के एक्टिव केस हुआ 215

पटना : बिहार में कोरोना के बढ़ते आंकड़े फिर से डराने लगे हैं. पांच माह बाद गुरुवार को 77 नए संक्रमित मरीज मिले. इनमें सबसे अधिक 29 नए मरीज गया में मिले, जबकि पटना में 26 नए संक्रमितों की पहचान की गई. 24 घंटे पूर्व बिहार में 47 नए संक्रमित मिले थे. लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई. तीन दिनों में यह तीन गुना हो गई.

अलर्ट मोड पर मधुबनी का सदर अस्पताल

मधुबनी जिले में कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सदर अस्पताल अलर्ट मोड पर है. अस्पताल में वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की प्रयाप्त व्यवस्था की गई है. जिले में यदि कोई कोरोना का मरीज मिलता है तो उसके लिए आरटी पीसीआर टेस्ट की भी प्रयाप्त व्यवस्था मधुबनी सदर अस्पताल में की गई है.

कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 के पार

बिहार में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी 200 के पार हो गई. अब राज्य में 215 सक्रिय मरीज हैं. पिछले तीन दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या 98 से 215 हो गई है. पटना में सक्रिय मरीजों की संख्या 100 के आंकड़े को पार कर 103 हो गई है. इसके बाद गया में 46 सक्रिय मरीज हैं. मुंगेर में 16 सक्रिय मरीज हैं. बिहार में अबतक 7 लाख 26 हजार 606 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 7 लाख 14 हजार 294 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. राज्य में कोरोना से मौतों की कुल संख्या 12096 है.

1 लाख 69 हजार 661 सैंपल की हुई जांच

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 1 लाख 69 हजार 661 सैंपल की जांच की गई और संक्रमण दर बढ़कर 0.04 फीसदी हो गई. पिछले 24 घंटे में राज्य में 17 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए और स्वस्थ होने की दर में भी थोड़ी कमी दर्ज की गई और यह 98.31 फीसदी हो गई. बीते 24 घंटे में किसी की मौत कोरोना से नहीं हुई.

27 दिसंबर को राज्य में 26 कोरोना संक्रमित मिले थे. बिहार में 154 दिन के बाद एक दिन में इतने अधिक मरीज मिले हैं. इससे पहले 25 जुलाई को राज्य में 81 नए संक्रमित मरीज मिले थे. गुरुवार बांका, औरंगाबाद, दरभंगा, किशनगंज, सीतामढ़ी, सीवान, वैशाली तथा पश्चिम चंपारण जिले में 1-1 नया संक्रमित मिला. जबकि जहानाबाद में 4, मुजफ्फरपुर व सुपौल में 2-2, नालंदा व समस्तीपुर में 3-3 नए संक्रमित मिले. वहीं, दूसरे राज्य से बिहार आये एक व्यक्ति को भी संक्रमित पाया गया.

रिपोर्ट: शक्ति/अमर कुमार

सात संमदर पार वाला प्यार, फ्रांस की शार्लीन का मुंगेर के लड़के पर आया दिल

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...