Advertisment

पंचायत चुनाव में खपाने के लिए भूसा में छुपाकर लाया 6 हजार लीटर शराब

सहरसा: बिहार में पंचायत चुनाव चल रहा है. पहले दौर का मतदान भी हो चुका है. प्रशासन मुस्तैद है, सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस है. राज्य में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन बाहर से चोरी-छुपे शराब की खेप लगातार आ रही है.

ज़िले के बनगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब साढ़े छह हज़ार लीटर विदेशी शराब बरामद की है. बाज़ार में इसकी कीमत करोड़ में आंकी गई है. जब्त शराब हिमाचल प्रदेश की बनी है. बंगाल नंबर के ट्रक में भूसे के बीच छुपा कर शराब को लाया गया था.सहरसा की एसपी लिपि सिंह ने बताया कि शराब की ये खेप बंगाल के मुशीर्दाबाद से लायी गई.पुलिस की इसकी भनक पहले ही लग गई थी. रात में पुलिस को सूचना मिली कि महिड़गरा घाट के पास लोगों की भीड़ लगी है और वहां ट्रक से शराब को उतारने की तैयारी हो रही है. इसके बाद सर्किल इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने धावा बोल दिया. जिस जगह से शराब पकड़ी गई है उस इलाके में 29 सितंबर को पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. आशंका जताई जा रही है कि पकड़ी गई शराब की खेप को चुनाव के दौरान इस्तेमाल किये जाने की तैयारी थी. एसपी लिपि सिंह के मुताबिक शराब से जुड़े कई लोगों को चिन्हित किया जा चुका है और जल्द ही उनपर कार्रवाई की जाएगी.    

रिपोर्ट: राजीव झा

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...

JPSC Paper Leak Case: सीआईडी की जांच तेज, JSSC ने कहा...

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। जेएसएससी ने स्पष्ट किया कि टीडीपीएल एजेंसी का उसकी पांच प्रमुख परीक्षाओं...