कुआं में डूबने से हुई 6 वर्षीय बच्ची की मौत

पाकुड़ः समतल कुआं में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी जब्बार अंसारी की लगभग 6 वर्षीय पुत्री लाडली खातून की मृत्यु समतल कुआं में डूबने से हो गई. जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद कुआं से निकाला गया तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि यह काफी पुराना कुआं है और यह सरकारी योजना के तहत बनाया गया था. इस कुआं को भरने के लिए कई बार अधिकारियों को कहा गया है. लेकिन अधिकारियों के तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द कुआं को बंद कर दिया जाए. ताकि ऐसी घटना दोबारा ना घटे. बच्ची की पिता हैदराबाद में राजमिस्त्री के साथ मजदूर के काम करते है. इधर बच्ची की मां की रो-रो कर बुरा हाल है.

 

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...