पुलिस कैंप हटाने को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया घेराव, धरना पर बैठे सैकड़ों महिला-पुरुष

खगड़िया : खबर खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव से है। जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से कमजोर तबकों के सैकड़ों लोगों ने पुलिस कैम्प का घेराव कर लिया। सैकड़ों ग्रामीणों पुलिस कैम्प को नहीं जाने देने को लेकर धरना पर बैठ गया तथा कैम्प के पुलिस पदाधिकारियों को जाने से रोक दी है। धरना पर बैठे दर्जनों महिलाओं ने बताया कि पुलिस कैम्प रहने के कारण हमलोग सुरक्षित महसूस कर रहे थे। लेकिन आज पता चला की वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कैम्प हटाया जा रहा है।

इधर, कैम्प के हटाए जाने एवं कैम्प से पुलिस कर्मियों को जाने को लेकर सैकड़ों महिला पुरुष कैम्प के आगे धरना पर बैठ कैम्प नहीं जाने दे रही है। गौरतलब हो कि स्थानीय अपराधियों द्वारा तांडव एवं महिलाओं के साथ मारपीट को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया था जहां सैकड़ों महिला-पुरुषों ने अपराधियों के द्वारा अवैध रुप से बनाए गए दुकान को तोड़ फोड़ कर दी। जमकर अपराधियों के खिलाफ प्रर्दशन की थी, जहां चुकती पहुंचे स्थानीय पुलिस कर्मियों को भी घेराव कर सुरक्षा की मांग की गई थी।

आपको बता दें कि जिस पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के पहल पर चार महीने पहले चुकती ग्राम कचहरी भवन में पुलिस कैम्प बना दिया गया था। जिससे वहां के लोग काफी सुरक्षित महसूस कर रहे थे। जबकि पुलिस अपराधियों के पकड़ने में नकाम साबित हो रहे थे। बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस ने पिछले माह में अपराधियों को दबोच कर गिरफ्तार किया था। इधर जब लोगों को जब पता चला की सोमवार को कैम्प हटाये जा रहे हैं तो सैकड़ों महिला-पुरुषों ने कैम्प से जा रहे पुलिस कर्मियों को जाने से रोक और कैम्प के गाड़ी के आगे धरना पर बैठ वरीय पुलिस पदाधिकारी से कैम्प रहने देने की मांग कर रही है।

वहीं स्थानीय प्रतिनिधि ने बताया कि ललन यादव के गुड़गे एवं उनके साथी लोगों से काफी डर बना हुआ है। अगर पुलिस कैंप जाएगी तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा। अगर पुलिस कैंप जाती है तो किसी भी गरीब लोगों के साथ अप्रिय घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

https://22scope.com/jdu-mla-gopal-mandal-who-has-worked-in/

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...