धनबाद: कतरी नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, इलाके में शोक की लहर

धनबाद:धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सूर्य मंदिर के समीप बहने वाली कतरी नदी में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची निशा कुमारी की मौत हो गई। मृतक बच्ची ज्ञान शिशु मंदिर स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ पत्रकुल्ली में रहती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे निशा घर से निकली और नदी किनारे चली गई। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गई। उसके साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को खोजकर नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

मृतका के पिता मंटू कुमार क्षेत्र में गुपचुप बेचने का कार्य करते हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी किनारे उचित सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img