68वें बीपीएससी परीक्षा रिजल्ट : 10वीं रैक लाईं मीमांसा

भागलपुर : कहते हैं ना जिनके नेक इरादे और हौसले बुलंद हों वह अपने सपने को पूरा करने से कभी नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ भागलपुर की बेटी मीमांसा ने कर दिखाया। शहर के जीरो माइल चाणक्य विहार कॉलोनी की रहने वाली मिमांसा 68वें बीपीएससी परीक्षा में 10वीं रैंक लाकर सहायक आयकर आयुक्त बन गई है। मीमांसा के पिता मिथिलेश कुमार यादव को-ऑपरेटिव विभाग में कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां कंचन देवी एक ग्रहणी है दोनों के खुशी का ठिकाना नहीं है।

बता दें कि मीमांसा घर की बड़ी बेटी है। पिता ने कहा कि आज मेरी बेटी ने मेरा नाम हर जगह ऊंचा कर दिया। मीमांसा का यह दूसरा प्रयास है जिसमें उसने सफलता पाई। पहला प्रयास वह 2022 में पोस्ट ग्रेजुएट के समय ली थी। जिसमें उसे निराशा हाथ लगी थी। उसके बाद वह घर लौटकर कठोर परिश्रम कर आज इस मुकाम को हासिल की है। उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा माउंट असीसी भागलपुर से इंटरमीडिएट तक की थी। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर किया।

उन्होंने राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। मीमांसा बताती है कि वह बिना कोचिंग के यह सफलता पाई है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि मैं किसी कोचिंग से पढ़ाई नहीं की। सेल्फ स्टडी पर मैं मुख्य रूप से फोकस किया। वह हर दिन तकरीबन 12 घंटे की सेल्फ स्टडी करती थी। सोमवार की रात 68वीं बीपीएससी का रिजल्ट जारी होते ही मीमांसा को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...