Advertisement
Advertisement

जनवरी में ही जारी होगा BPSC PT Exam का रिजल्ट, हंगामा मामले में परीक्षा नियंत्रक ने कहा…

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का समापन हो गया है। परीक्षा राजधानी पटना के 22 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा को लेकर हमारे संवाददाता महीप राज ने बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह से खास बातचीत की। बातचीत के दौरान परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी 22 केन्द्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हो गया।

परीक्षा के लिए 8111 अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था जिसमें से 5900 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बीते 13 दिसंबर को बापू परीक्षा केंद्र में 5200 अभ्यर्थियों के ओएमआर शीट मिले थे और इस बार हमें 5900 ओएमआर शीट मिला है। पिछली बार से अधिक भारी प्रश्न परीक्षा में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परीक्षा का प्रश्न पत्र एक्सपर्ट लोग सेट करते हैं और वह उनके पास से सीधे प्रिंटिंग के लिए जाता है। हमलोग भी परीक्षार्थी के साथ ही प्रश्न देख पाते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नॉर्मलाइजेशन की बात जो लोग कर रहे हैं वह बिल्कुल बेकार है। 90 प्रतिशत लोग तो नॉर्मलाईजेशन समझते भी नहीं हैं। हमलोग कोई नॉर्मलाइजेशन नहीं लागू करने जा रहे हैं, अगर जरूरत पड़ी तो स्केलिंग कर रिजल्ट जारी कर देंगे। कुछ परीक्षाओं में कुछ लोग नॉर्मलाइजेशन के मामले में सुप्रीम कोर्ट गए थे जहां सुप्रीम कोर्ट ने एक्सपर्ट से सलाह ली, पूरी जानकारी ली और फिर अप्रूव किया था। यह बहुत ही टेक्निकल चीज है।

वहीं बीपीएससी परीक्षा दुबारा लिए जाने की मांग को लेकर हंगामा मामले में परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि कुछ कोचिंग संचालकों ने जानबूझ कर हंगामा किया बाद में कुछ राजनीतिक दलों ने भी इसे राजनीतिक रूप दिया। तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी बिल्कुल ही शांत हैं और वे कहीं भी नजर नहीं आते हैं लेकिन कुछ लोग हैं जो जानबूझ कर हंगामा कर रहे हैं। अब इस मामले में बहुमत देख कर खुद ही समझ लीजिये कि क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीटी परीक्षा का रिजल्ट 25 से 30 जनवरी तक जारी कर दिया जायेगा और मेंस परीक्षा अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Patna के 22 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई BPSC की परीक्षा

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC PT Exam BPSC PT Exam BPSC PT Exam BPSC PT Exam

BPSC PT Exam

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...