Mahakumbh: आठ बजे तक 7.64 करोड़ तीर्थयात्रियों ने लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh: मौनी अमावस्या पर आज महाकुंभ में मुख्य राजसी स्नान का दिन है। रात आठ बजे तक 7.64 करोड़ तीर्थयात्रियों ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं आज शाम 6 बजे तक 6.99 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई थी। अब तक 27.58 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया है।

Mahakumbh: भगदड़ में मृतकों की संख्या 30 हुई

वहीं महाकुंभ में भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, जबकि 60 अन्य घायल है। यह आधिकारिक आंकड़ा DIG महाकुंभ ने जारी किया है। वहीं मृतकों के परिजनों को योगी सरकार ने 25-25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। साथ ही आगामी अमृत स्नान पर कोई वीवीआईपी मूवमेंट नहीं होगा।

Mahakumbh: घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

वहीं घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।”

Mahakumbh: पुरी शंकराचार्य ने किया अमृत स्नान

शंकराचार्य गोवर्धन मठ पुरी ओडिशा स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर गंगा में अमृत स्नान किया। महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर-19 संगम लोअर मार्ग स्थित अपने शिविर से सुबह 11 बजे गंगा स्नान के लिए निकले पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ श्रद्धालुओं एवं शिष्यगणों का भारी समूह भी था। व्यवस्थित ढंग से शंकराचार्य सेक्टर 19 के पास स्थित गंगा घाट पर पहुंचे और वैदिक विधि विधान से गंगा स्नान किया।

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...