बोकारो: बोकारो के झरिया ओपी थाना क्षेत्र में बरोरा एरिया वन के दामोदा वर्कशॉप से लगभग सात लाख रूपए की तांबे की क्वाइल और तांबे के केबल की डकैती का मामला सामने आया। दो सीआईएसएफ जवानों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। दोनों सीआईएसएफ जवान का नाम आनंद मुर्मू और शिव यादव है। दोनों सीआईएसएफ के जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। हथियार से लैस लगभग 15 से 20 लोगों ने बंदूक की नोक पर डकैती को अंजाम दिया।
बोकारो झरिया ओपी थाना क्षेत्र में लोहे की चोरी का मामला अब आम बात हो गयी है। बावजूद इसके न तो बोकारो पुलिस और ना ही बोकारो झरिया ओपी पुलिस की सक्रियता दिखाई देती है। इस बड़ी घटना को अंजाम देते हुए डकैतों ने बोकारो पुलिस की सक्रियता की पोल खोली दी है। बीसीसीएल के वर्कशॉप इंचार्ज तरुण कुमार ने बोकारो की पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि CISF को बंधक बनाकर घटना को अंजाम देना बड़ी बात है। वही CISF के कई अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और इस घटना की जांच की







