दिनदहाड़े आर्मी जवान के घर डकैती, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

भागलपुर : भागलपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक आर्मी जवान के घर में घुसकर उनकी पत्नी और मासूम बेटी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और हथियार के बल पर नकदी व लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस, सिटी SP व FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

सूचना मिलते ही पुलिस, सिटी एसपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग निवासी आर्मी जवान इन दिनों ड्यूटी पर बाहर तैनात हैं। घर पर उनकी पत्नी नीतू देवी अकेली थीं। इसी दौरान चार से पांच हथियारबंद अपराधी जबरन घर में घुस आए। विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से महिला के सिर पर हमला कर घायल कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया।

Bha Police 1 2 22Scope News

अपराधियों ने पूरे घर की तलाशी ली

आपको बता दें कि इसके बाद अपराधियों ने पूरे घर की तलाशी ली और करीब 60 हजार रुपये नकद के साथ लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। इसी बीच स्कूल से जवान की मासूम बेटी घर पहुंची तो बदमाशों ने उसे भी घर के अंदर खींच लिया और जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाए रखा।

Bha Police 2 2 22Scope News

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिटी एसपी, मधुसूदनपुर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। इस घटना की जानकारी एसएसपी (SSP) प्रमोद कुमार यादव ने दी।

Bha Police 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्व मुखिया का खेत के बोरिंग के पास मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची, हत्या की जताई आशंका

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...