Gumla : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित नतापोल टोंगो में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के सात सदस्यों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद सभी की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में सभी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- Gumla Death : बीच खेत में वृद्ध का शव मिलन से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…
घटना की जानकारी देते हुए परिवार की सदस्य शांता खलखो ने बताया कि उन्होंने मकई का आंटा समझकर कीटनाशक को आंटे में मिलाकर रोटी बनाई और सभी को शुक्रवार की सुबह खिला दी। इसके परिणामस्वरूप अर्पण टोप्पो, नीलिमा खलखो, एंथोनी खलखो, कांता टोप्पो, अंकित खलखो, एलीना खलखो और एंजेल टोप्पो को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं।
Gumla : सदर अस्पताल गुमला में भर्ती
हालात बिगड़ते देख परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। फिलहाल, चिकित्सकों ने बताया है कि सभी की स्थिति में सुधार हो रहा है। उल्लेखनीय है कि शांता खलखो दार्जिलिंग में सिस्टर के रूप में कार्यरत हैं और वह नया साल मनाने के लिए कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदारों के पास आई थीं।
ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : मैथन डैम से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक गंभीर…
इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है और परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। इस मामले में आगे की जानकारियों के लिए अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है और उनकी देखभाल की जा रही है।
गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—