Aurangabad में असामाजिक तत्वों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तोड़ी प्रतिमा, लोगों में आक्रोश

औरंगाबाद: औरंगाबाद में मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान की प्रतिमा तोड़ दी। घटना औरंगाबाद के दौडनगर के महावर की है जहां मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने पूर्व मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान की प्रतिमा को तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के दलित समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम करने के लिए एनएच 139 पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलते ही लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पार्टी नेता पहुंचने लगे। लोजपा(रा) के नेताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

लोजपा(रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा, प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह एवं जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शासन-प्रशासन से रामविलास पासवान की मर्ति तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। गौरतलब है कि महावर में स्थापित की गई स्व रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण स्व पासवान के पुत्र व लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 27 अगस्त 2021 को किया था। इसी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़कर मौके पर ही फेंक दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Purnea में अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को गोली मारकर लूटे पैसे

औरंगाबाद से धीरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...