Lady ने 3 बेटियों के साथ खाया कीटनाशक, तीन की मौत एक बेटी की हालत गंभीर

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां परिवारक कलह की वजह से एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक दवा खिला कर खुद भी जहर खा ली। घटना में महिला की दो बेटियों के साथ मौत हो गई जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला पूर्वी चंपारण के मलाही थाना क्षेत्र के ममरखा गांव की है।

मृतकों में भोला राम की पत्नी सुगावती देवी, 7 वर्षीय बेटी ज्वाला कुमारी और पांच वर्षीय बेटी परी कुमारी के रूप में की गई जबकि 13 वर्षीय बेटी उजाला कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज बेतिया के एक अस्पताल में चल रहा है। मामले में लोगों ने बताया कि मृतिका का परिवार काफी गरीब है। मृतिका का पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है और उसकी चार बेटियां हैं। किसी बात पर पति पत्नी में कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर हाथ चला दिया था।

झगड़े के कुछ देर बाद वह घर से बाहर गया तभी महिला ने अपनी तीनों बेटियों को कीटनाशक दवा खिला कर कर खुद भी खा लिया। मामले की जानकारी आसपास के लोगों को किसी तरह लगी जिसके बाद लोगों ने सभी को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया लेकिन दो बच्ची समेत महिला की मौत हो गई जबकि एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    IAS Sanjeev Hans के करीबियों के घर ईडी ने की छापेमारी, 90 लाख नकद के साथ ही…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Lady Lady Lady

Lady

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...