Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Gumla Death : बीच खेत में वृद्ध का शव मिलन से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Gumla Death : गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक भवन के समीप नजदीक खेत में एक वृद्ध की शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने जब सुबह के समय वृद्ध की शव देखी, तो तुरंत चैनपुर थाना को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एएसई नंदूकिशोर कुमार सहित चैनपुर थाना के जवान ने शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : बिरनी में बंदूक का भय दिखाकर व्यावसायी के घर से लाखों की डकैती, लकड़ी के सहारे… 

Gumla Death : ठंड के कारण मौत होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वृद्ध की मौत ठंड के कारण हो सकती है। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से ठंड में काफी इजाफा हुआ है, जिससे खासतौर पर वृद्ध लोगों को खतरा हो सकता है। चैनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है ताकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें- Ranchi पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दशमफॉल क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पर चला ट्रैक्टर… 

मामले को लेकर चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने बताया कि वे मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास में हैं। स्थानीय निवासियों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के वृद्धों का ध्यान रखें।

चैनपुर थाना प्रभारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तुरंत दें। जांच जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। इस घटना ने न केवल क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है, बल्कि यह ठंड के मौसम में वृद्धों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता को भी उजागर किया है।

गुमला से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...