Ranchi : बिरसा चौक ज्वेलरी दुकान से लूटकांड मामले में 7 पुलिसवाले सस्पेंड…

Ranchi : राजधानी रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित बिरसा चौक के पास डीपी ज्वेलर्स में लूटकांड मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दारोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों में 2 दारोगा, 1 जमादार और 4 सिपाही शामिल है। 

ये भी पढ़ें- Breaking : 20 जुलाई को रांची आएंगे गृह मंत्री अमित शाह… 

सस्पेंड किये गए पुलिसकर्मियों पर काम के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी ने कहा कि अन्य एक मामले में पुलिस केंद्र के तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया है। बिरसा चौक के पास से पीसीआर वाहन के हटने के बाद ही जेवर दुकान में चोरी हुई थी।

पहले से ही रेकी कर रहे थे अपराधी

बता दें कि ज्वेलरी दुकान में डाका डालने से पहले से ही अपराधी दुकान की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही पीसीआर की गाड़ी वहां से हटी वैसे ही अपराधियों ने दुकान पर धावा बोल दिया और हथियार के बल पर दुकान से लाखों की चोरी कर ली। 

वास्तु विहार एड min 1 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : और अचानक अकेला बैठा धरने पर… 

अपराधियों ने दुकान के अंदर घुसते ही मलिक ओम वर्मा और कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और फिर लूटपाट शुरू की. लगभग 10 मिनट तक चार बड़े-बड़े बैग में अपराधियों ने सारे गहने और नगद पैसे भरे और दुकान से निकलकर पैदल ही बिरसा चौक की तरफ चले गये। 

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img