Pet Dog Bite Rules in Jharkhand: अब Dog Bite का पूरा Treatment Cost मालिक को देना होगा

झारखंड में डॉग बाइट को लेकर नया SOP जारी. पालतू कुत्ते के काटने पर इलाज और कानूनी खर्च मालिक देगा. आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अनिवार्य।


Pet Dog Bite Rules in Jharkhand रांची:  झारखंड पशुपालन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद डॉग बाइट नियंत्रण, पशु कल्याण और रेबीज उन्मूलन कार्यक्रम के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिड्यूर (SOP) जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई पालतू कुत्ता किसी व्यक्ति को काटता है, तो उसके इलाज का पूरा खर्च कुत्ते के मालिक को उठाना होगा। इतना ही नहीं, कानूनी कार्रवाई की स्थिति में उससे जुड़े खर्च की जिम्मेदारी भी मालिक की ही होगी।

नये SOP में अगले 30 दिनों का रोडमैप भी तय किया गया है, जिसके तहत विभिन्न विभागों और शहरी निकायों को निश्चित जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।


 Key Highlights

  • झारखंड पशुपालन निदेशालय ने डॉग बाइट, पशु कल्याण और रेबीज नियंत्रण के लिए नया SOP जारी किया।

  • पालतू कुत्ते के काटने पर इलाज और कानूनी खर्च मालिक को खुद उठाना होगा।

  • सभी पेट डॉग का नगरपालिका या पंचायत में निबंधन अनिवार्य किया गया।

  • शहरी निकायों को 70% स्ट्रीट डॉग की नसबंदी और टीकाकरण का लक्ष्य।

  • राज्य में 4.27 लाख से अधिक आवारा कुत्तों का डेटाबेस तैयार।


Pet Dog Bite Rules in Jharkhand: पेट डॉग का निबंधन आवश्यक

सभी पेट डॉग के मालिकों को अपने कुत्तों का निबंधन शहरी निकायों या पंचायती राज संस्थाओं से कराना होगा। बिना निबंधन वाले कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान भी तैयार किया गया है।

Pet Dog Bite Rules in Jharkhand:निकाय करेंगे नसबंदी और टीकाकरण

नगर निगम, नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं को आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया है। SOP के अनुसार कम से कम 70 प्रतिशत स्ट्रीट डॉग की नसबंदी अनिवार्य कर दी गई है। नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को कॉलर पहनाकर उसी इलाके में छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था।

Pet Dog Bite Rules in Jharkhand: आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग जोन

आवारा कुत्तों को अनियंत्रित रूप से खाना खिलाने की समस्या को देखते हुए निकायों को निर्धारित फीडिंग जोन बनाने का निर्देश मिला है, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में डॉग ह्यूमन कॉन्फ्लिक्ट को कम किया जा सके।

Pet Dog Bite Rules in Jharkhand: स्वास्थ्य विभाग करेगा वैक्सीन की आपूर्ति

स्वास्थ्य विभाग को एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) और रेबीज इम्युनोग्लोबिन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि काटने की घटनाओं के बाद तुरंत इलाज मिल सके।

Pet Dog Bite Rules in Jharkhand: राज्य में आवारा कुत्तों की संख्या 4.27 लाख

राज्य के डेटा के अनुसार झारखंड में कुल 4,27,260 आवारा कुत्ते हैं। इनमें से गढ़वा में 11,009, पलामू 23,727, रांची 23,885, हजारीबाग 24,451, गिरिडीह 36,764, धनबाद 19,764, देवघर 23,582 और जामताड़ा में 13,436 कुत्तों का आंकड़ा दर्ज है। इसी आधार पर एबीसी और टीकाकरण कार्यक्रम को लागू किया जा रहा है।

Pet Dog Bite Rules in Jharkhand: आक्रामक कुत्तों के लिए शेल्टर होम

अत्यधिक आक्रामक या बीमार कुत्तों को स्थायी शेल्टर होम में रखने का प्रावधान भी बनाया गया है, ताकि लोगों की सुरक्षा के साथ पशु कल्याण का ध्यान रखा जा सके।

Highlights

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img