Garhwa News: दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन, उपायुक्त नें द्वीप प्रज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत

Garhwa News: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर गढ़वा द्वारा आज गढ़वा जिले के वन भवन परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ विधिवत्त रूप से उपायुक्त दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि समेत अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई.

निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड रांची के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय, गढ़वा के द्वारा आयोजित दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला में कुल 21 निजी क्षेत्र के आयोजकों द्वारा Sales Officers, Accountant, Data Entry Operator, Computer Operator, IT Executive, Nursing TUTOR, Clerk, Professor, Lecturer, Mobilizer, Electrician, Security Guard, Trainer, Sewing Machine Operator, Helper, Gardener, Driver, Cook, SO, SFO आदि पदों से संबंधित गढ़वा, पलामू, जमशेदपुर, बोकारो, दिल्ली, चेन्नई एवं हरियाणा आदि के लिए कुल- 3216 रिक्ति उपलब्ध कराई गई, जिसके विरुद्ध कुल 1000+ बेरोजगार युवक, युवतियों ने भाग लिया. कुल 197 लोगों को शॉर्टलिस्टेड कर कुल 115 लोगों को सेलेक्टेड मौके पर ही 05 लोगों को ऑफर लेटर प्रदान किये गये.

Garhwa News: मेले में भाग लिए युवक युवतियों को दी गई शुभकामनाएं

उक्त रोजगार मेले के दौरान उपायुक्त श्री यादव द्वारा मेले में भाग लिए युवक युवतियों को शुभकामनाएं दी गई एवं रोजगार मेला का समुचित लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, जिससे नौकरी पेशा नहीं मिलने की स्थिति में वह अपने हुनर से अपना जीविकोपार्जन का रास्ता प्रशस्त कर सकेंगे एवं बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. इसमें जिला प्रशासन की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवाओं युवतियों को रोजगार से जोड़ा सके.

उन्होंने मेले में आए बेरोजगार युवक युवतियों से अपने योग्यता एवं इच्छा अनुसार विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि रोजगार सृजन से संबंधित सूचनाएं समाचार पत्र आदि के माध्यम से भी निकाले जाते हैं, जिसको नियमित रूप से आप देखें तथा जिला व अन्य स्तर पर निकाली गई रोजगार सृजन से संबंधित अवसरों का लाभ उठाएं. इस दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार सृजन हेतु मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

IND vs SA 1st ODI: मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11

Garhwa News: पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ये कहा

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि रोजगार मेले का आयोजन राज्य सरकार द्वारा लगातार किया जाता है जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ना है. नियोजनालय विभाग का कार्य ही लोगों को रोजगार सृजन करना है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान प्राप्त होते हैं. साथ ही किसी भी अभ्यर्थियों का कंपनी अथवा नियोक्ता द्वारा शोषण नहीं किया जा सकता.

Garhwa News: अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने ये कहा

अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने कहा कि रोजगार मेला झारखंड सरकार द्वारा लगातार वर्ष 2011 से ही लगाया जा रहा है. ताकि कोई भी पढ़ा लिखा व योग्य व्यक्ति बेरोजगार न रह सके. रोजगार मेला का आयोजन होने से किसी भी एप्लोई का कंपनी द्वारा शोषण नहीं किया जा सकता क्योंकि इसे जिला प्रशासन द्वारा प्रमोट व स्पोर्ट किया जाता है. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी सीमित होता है, सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल पाता है. अतः अपनी योग्यता अनुसार रोजगार मेले के जरिये रोजगार प्राप्त करने का लाभ उठाएं.

Garhwa News: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेले में आए व्यक्तियों को किया प्रेरित

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेले में आए व्यक्तियों- विशेष कर बेरोजगार युवक/युवतियों को संबोधित करते हुए मेले के माध्यम से रोजगार सृजन का अवसर प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ने के लिए तथा उनका स्तर उन्नत करने की उद्देश्य से आयोजित कराया जाता है. उन्होंने मेले में आए लोगों को अपने योग्यता अनुसार रोजगार चयन करने की बात कही.

जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने दी ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 की पूरी जानकारी
जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि द्वारा दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 के बारे में बताया गया तथा रोजगार मेला में प्रमुख निजी नियोजकों जिनके द्वारा स्टॉल स्थापित किए गए थे उनके बारे में बताया गया. उन्होंने रोजगार मेला की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में सार्वजनिक क्षेत्र में नियुक्ति की संभावना निरंतर कम होती जा रही है.

इस कमी को पूरा करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा रोजगार आपके द्वार के तहत निजी क्षेत्र के आयोजकों को आमंत्रित कर रोजगार मेला का आयोजन करने की योजना बनाई गई है. इसी कड़ी में जिला योजनालय गढ़वा द्वारा आज रोजगार मेला का आयोजन कराया गया है.

ताकि बेरोजगारी व्यक्ति इस मेले में रोजगार प्राप्त करने का लाभ उठा सके. उन्होंने जिला नियोजनालय विभाग द्वारा दिए जाने वाली नि:शुल्क सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया गया. उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवाओं युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन कराया जाता है. इसके अतिरिक्त भर्ती कैंप, कैरियर काउंसलिंग सह कैरियर मार्गदर्शन, पुस्तकालय की सुविधा एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक, समाचार पत्र तथा मैगजीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. रोजगार मेले में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं काफी संख्या में बेरोजगार युवक युवतियां तथा अन्य लोग उपस्थित थे.

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...