East Champaran : पूर्वी चंपारण में स्नान करने के दौरान नदी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी सुगांव पंचायत के गोड़ीगांवा की है जहां स्नान करने के दौरान एक सात वर्षीय बच्चे की डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड़ीगांवा निवासी रंगीला सहनी का 7 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई।
East Champaran News :
लोगों ने बताया कि घर के अगल बगल के बच्चों के साथ वह भी स्नान करने नदी गया था जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और लोग बच्चे की खोजबीन में जुट गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधिकारी एसआई नवीन कुमा रमौके पर पहुंचे। वहीं एनडीआरएफ की टीम बच्चे के शव की तलाश में जुटी हुई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- पूर्णिया में Ex Mayor के घर में चोरी, लाखों की संपत्ति ले गए चोर
East Champaran : मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights







