पूर्णिया में Ex Mayor के घर में चोरी, लाखों की संपत्ति ले गए चोर

पूर्णिया: बिहार में अपराधी बिल्कुल ही बेख़ौफ़ हो चुके हैं और कोई भी आपराधिक वारदात को अंजाम देने में नहीं हिचकते हैं। पूर्णिया में चोरों ने एक बार फिर बेख़ौफ़ हो कर पूर्व मेयर के घर में चोरी की। चोरों ने पूर्व मेयर सविता सिंह के घर से करीब 50 लाख रूपये के आभूषण समेत 7 हजार रूपये कैश चोरी कर ली। घटना पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की है। चोर अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।

मामले में पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर को बंद कर रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने बड़हरा कोठी के बालूटोल गांव में गए थे। जब वह वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पाया। कमरे के अंदर अलमीरा का लॉक भी टूटा पड़ा था। मामले की जानकारी उन्होंने मधुबनी थाना की पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी पुष्कर कुमार ने बताया कि बंद घर मे चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। डॉग स्क्वायड के साथ साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें-    Darbhanga Rural SP काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Ex Mayor Ex Mayor

Ex Mayor

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...