भीलवाड़ा में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8 कर्मचारी जिंदा जले, बिहार के 5 लोगों की मौत, मोतिहारी के गांव में मातम

मोतिहारी : राजस्थान के भीलवाड़ा में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से आठ कर्मचारी जिंदा जल गए हैं। वहीं पूर्वी चंपारण के शिकारगंज थाने के नरूलाहा गांव में मातम पसर गया है। इस गांव के दो लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। सभी लोग का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेरा बेटा राजस्थान 3 वर्षों से काम रहा था और इस बार होली में आने का वादा भी किया था

वहीं मृतक के परिजनों शिवजी पासवान ने कहा कि मेरा बेटा राजस्थान तीन वर्षों से काम रहा था और इस बार होली में आने का वादा भी किया था। लेकिन उससे पहले की बड़ी घटना घट गई और उसकी मौत हो गई। हमलोग काफी मर्माहत है कि हमारा बेटा अभी दुनिया में नहीं रहा। वहीं मृतक के परिजन लाल चुन्नी देवी ने कहा कि बेटे से रोज बात होती थी हाल-चाल भी हम पूछते थे। इस बार होली में सब लोग परिवार के साथ होली मनाने के लिए उन लोगों ने वादा किया था। लेकिन इस घटना ने हमारे परिवार की खुशीया छीन ली हैं। हम लोग काफी दुखी हैं।

Motihari Maut 1 22Scope News

बिहार के 5 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे को अत्यंत दुखद बताया है और हादसे में बिहार के पांच मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Motihari Maut 22Scope News

परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है

मुख्यमंत्री ने भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के हादसे में बिहार के पांच मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े : बकाया मजदूरी की भुगतान को लेकर नप अमरपुर के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, शहर में लगा गंदगी का अंबार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!