यूपी के बागपत में मंच ढहने से 80 घायल, अफरातफरी और भगदड़

डिजिटल डेस्क : यूपी के बागपत में मंच ढहने से 80 घायल, अफरातफरी और भगदड़। यूपी के के बागपत जिले में मंगलवार की बड़ा हादसा हुआ है। बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया। इससे 80 से अधिक श्रद्धालु नीचे दबने से घायल गए। मौके पर भगदड़ मच गई।

निर्वाण महोत्सव के लिए 65 फीट ऊंचा बना था मंच

बागपत में मंगलवार को निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था। वहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। उसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। उससे 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर नहीं मिला एंबुलेंस तो ई-रिक्शा पर अस्पताल पहुंचाए गए घायल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूटने से 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  मौके पर अफरातफरी मच गई।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img