पटना : बिहार के नौ आईएस अधिकारी और छह एसडीपीओ SDO का तबादला हुआ है। बिहार सरकार के समान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिया गया है। पूरी लिस्ट जारी कर दिया गया है। संजय कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल का प्रभार, दीपक आनंद बने उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निदेशक, बिहार राज्य पुस्तक प्रकाशन निगम के प्रबंध निदेशक बने सन्नी सिन्हा, रुबी कला संस्कृति विभाग की संयुक्ति सचिव बनीं।
वहीं भवन निर्माण के संयुक्त सचिव संजय कुमार बने जबकि अभय झा बिहार राज्य परिवहन निगम के प्रशासक बने। दयानिधान पांडेय राजस्व विभाग के निदेशक बने जबकि संजय कुमार किशनगंज ग्रामीण विकास विभाग में मनरेगा आयुक्त बने। वहीं अनिल कुमार झा राजस्व पर्षद के सचिव बने जबकि दीपक आनंद उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निदेशक बने।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट