9 माह का अगवा बच्चा बरामद, परिवार में खुशी का माहौल

जमुई : जमुई जिला के गिद्धौर थानाक्षेत्र के रतनपुर इलाके में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस इलाके में रहने वाले एक परिवार का नौ माह का पुत्र अगवा कर लिया गया। उन्होंने थाने में प्राथमिकी में बताया बीते की पांच सितंबर को घरेलू परेशानी के कारण एक तांत्रिक को बुलाया था। उस तांत्रिक ने उसे बताया कि उसका नौ माह का बच्चा अभिशप्त है इसी के कारण घर मे परेशानी है। यदि इस बच्चे को वह किसी को दे दे तो परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन उसकी इस सलाह को उन्होंने नही माना। दूसरे दिन तांत्रिक लापता हो गया साथ ही बच्चा भी लापता हो गया। उनलोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन दोनो का कुछ भी पता नहीं चल सका। अंततः उन्होंने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दिया।

आपको बता दें कि मामले की सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हो गई और तकनीकी विभाग को मामला बताया गया। काफी दिन बाद आज उस तांत्रिक का मोबाइल लोकेशन बिहार और झारखंड सीमा के समीप मिला। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तांत्रिक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चे को 50 हजार रुपए में बंगाल में किसी के हांथों बेच दिया है। तुरन्त पुलिस का एक दल बंगाल रवाना हो गया जहां एक कमरे में बच्चा तो बरामद हो गया। लेकिन उसे खरीदने वाले नहीं मिले। फिलहाल यहां से गई पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। उम्मीद है जल्द ही बच्चे का खरीददार भी पकड़ लिया जाएगा।

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...