Commercial Advertisment

ओमान के पास डूबे तेल टैंकर से 8 भारतीय समेत 9 लोगों का हुआ रेस्क्यू

Desk. ओमान के तट पर एक तेल टैंकर के पलटने के बाद लापता हुए चालक दल के 16 सदस्य में से आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई सहित नौ नाविकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। दरअसल, 14 जुलाई 2024 को ओमान के तट पर कोमोरोस ध्वज वाले जहाज एमटी फाल्कन प्रेस्टीज डूब गया था, जिसमें सवार 16 नाविक लापता थे।

ओमान के पास डूबे तेल टैंकर से 8 भारतीयों का रेस्क्यू

ओमान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, “दूतावास एमटी प्रेस्टीज फाल्कन के लिए ओमानी अधिकारियों और इंडियन नेवी के साथ एसएआर संचालन का समन्वय कर रहा है, एक कोमोरोस ध्वजांकित जहाज जो 15 जुलाई को ओमान के तट पर डूब गया था। आईएनएस तेग द्वारा आज 8 भारतीयों सहित 9 क्रू को बचा लिया गया है। बचे हुए लोगों की तलाश जारी है।”

ओमान के पास डूबा था तेल टैंकर

मिली जानकारी के अनुसार, इस व्यापारिक जहाज पर चालक दल के 16 सदस्य थे, जिनमें से 13 भारतीय थे। बाकी भारतीय क्रू सदस्यों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। जहाज ने 14 जुलाई को रात करीब 10 बजे ओमान तट के पास एक संकट कॉल भेजी थी। प्रेस्टीज फाल्कन रास मद्रकाह से 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पलट गई। यह डुक्म के ओमानी बंदरगाह के पास है।

117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर 2007 में बनाया गया था। फाल्कन प्रेस्टीज अदन के यमनी बंदरगाह की ओर जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तेग को खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए ओमानी जहाजों और कर्मियों के साथ समुद्री निगरानी विमान पी -8 आई के साथ तैनात किया गया था।

बता दें कि, आईएनएस तेग उस क्षेत्र में ऑपरेशनल टर्नअराउंड कर रहा था, जहां से उसे 15 जुलाई को खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया था। नौसेना के युद्धपोत ने 16 जुलाई को टैंकर का पता लगा लिया था।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...