समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में 9 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

बेतिया : बेतिया जिले में नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलास्तरीय पदाधिकारी, मद्य निषेध की समस्त टीम, जीविका दीदियां और विद्यार्थी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस अवसर पर अधिवेशन भवन पटना में आयोजित कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया, जिसे समाहणालय सभाकक्ष में उपस्थित लोगों ने देखा और सुना।

नशामुक्ति दिवस के अवसर पर जनजागरूकता फैलाने के उदेश्य से प्रभात फेरी सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही होर्डिंग्स/फ्लैक्स, बैनर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। नशामुक्ति दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता चित्रकला, निबंध और वाद-विवाद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आज समाहरणालय सभाकक्ष में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में राज वर्मा, नवीन कुमार शर्मा, सृष्टि राज, अंशु कुमारी, भूपेन्द्र शर्मा, रश्मि कुमारी, उर्विशा गर्ग, अंशुमान गुप्ता और अनुष्का कुमारी के नाम शामिल हैं। मद्य निषेध के अधीक्षक ने बताया कि 26 नवंबर नशामुक्ति दिवस घोषित है। मद्य निषेध नीति के कार्यान्वयन हेतु सभी प्रकार के नशीले पदार्थों की बुराईयों का प्रचार-प्रसार कर लोगों में नशीले पदार्थों को परित्याग करने की चेतना जागृत करने हेतु आज कई कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम चम्पारण जिले में किया गया है।

Betia Deaddiction 2 22Scope News

यह भी देखें :

उन्होंने बताया कि जिलास्तर पर आयोजित प्रभात फेरी राज हाईस्कूल से शुरू होकर विपिन हाई स्कूल में जाकर समाप्त हुआ। इस प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 15 सौ बच्चे शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह अवर न्यायाधीश अमरेंद्र कुमार राज संविधान दिवस के अवसर पर संविधान सप्ताह की शुरुआत करते हुए विपिन हाई स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभात फेरी कार्यक्रम में डीईओ, डीपीओ और एसएसए सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़े : नशा मुक्ति दिवस को लेकर सैंडिस कंपाउंड से निकाली गई जागरूकता रैली

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...