बीजेपी के 9 सालः गरीबों के लिए समर्पित रही सरकार और जनजातीय समाज का मान बढ़ाया- दीपक प्रकाश

रांची: बीजेपी के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सरकार की उप्लबधियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए समर्पित रही. समावेशी विकास के साथ नए भारत का निर्माण किया गया. यह सरकार आत्म निर्भर भारत बनाने वाली सरकार है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेटमैन की भूमिका में हैं. दुनिया भारत की तरफ देख रही है. उन्होंने कहा कि इंडिया गेट पर अंग्रेजों की मूर्ति हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की.

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार पर आधारित सरकार है. कांग्रेस की सरकार कोयला लूटने वाली सरकार थी. कांग्रेस काल में प्रधानमंत्री विदेश में जाकर समय मांगते थे, फिर खाली हाथ लौट आते थे.

हमें अपनी विरासत पर गर्व है

कोरोना काल में जो वैक्सीन बनाई गई उस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए. दुनिया के किसी भी विकसित देश में इतनी तेजी के साथ वैक्सीनेशन नहीं हुआ. यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकाला गया. कोरोना काल में सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता घरों में कैद थे, लेकिन भाजपा के लोग सड़कों पर चल थे.

जनजातीय समाज का मान बढ़ाया

दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र और राज्य में जब जब भाजपा की सरकार आई है. जनजातीय समाज का मान सम्मान बढ़ाया गया. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पहले केवल झारखंड तक मनाई जाती थी, लेकिन अब देश के स्तर पर मनाई जाती है. कांग्रेस की सरकार ने कांग्रेसी दलाल सरकारी पैसे खा जाते थे.

डिजिटल इंडिया से आम आदमी को जोड़ा गया

दीपक प्रकाश ने बताया कि पूरी दुनिया का 40% डिजिटल पेमेंट सिर्फ भारत करता है. नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं, तो मान सम्मान बढ़ता है. राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो मान सम्मान घटाते हैं अपमानित करते हैं.

कांग्रेस को देश की जनता पर भरोसा नहीं

दीपक प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है. सुप्रीम कोर्ट और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है. कांग्रेस को देश की जनता पर भरोसा नहीं है. हेमंत सरकार जब-जब सत्ता में आती है लव जिहाद के मामले बढ़ते हैं. अरविंद केजरीवाल अप्रसांगिक नेता हैं. उनके दो-दो मंत्री जेल में हैं.

अरविंद केजरीवाल के झारखंड दौरे पर बोले 

अरविंद केजरीवाल का प्रस्तावित झारखंड दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अप्रसांगिक नेता हैं. दिल्ली सरकार के कई मंत्री जेल में सजा काट रहे हैं. दिल्ली में भी शराब घोटाला हुआ और झारखंड में भी. दोनों प्रदेशों में कई समानताएं हैं. उन्होंने कहा कि 2 जून को अरविंद केजरीवाल रांची पहुंच रहे हैं. अरविंद केजरीवाल देश भर में घूम-घूम कर समर्थन मांग रहे हैं. उसी कड़ी में झारखंड का दौरा प्रस्तावित है.

पटना में होने वाली बैठक को लेकर बोले

12 जून को पटना में होने वाली बैठक को लेकर दीपक प्रकाश ने कहा कि पलटू राम अपने यहां बुला रहे हैं बैठक. उन्होंने कहा कि  सूत्रों के मुताबिक हेमंत सोरेन भी बैठक में होंगे शामिल. नीतीश कुमार देशभर में विपक्षी एकता को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार पिछले दिनों रांची में हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुके हैं.

लव जिहाद वाले लेकर दीपक प्रकाश ने कहा कि सैकड़ों मामले इस तरह के आ चुके हैं. संथाल परगना में कई मामले इस तरह के आ चुके हैं.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img