गांव की सरकार,भाजपा की सरकार – दीपक प्रकाश

320
Advertisment

RANCHI: गांव की सरकार,भाजपा की सरकार – बीजेपी आज हरमू मैदान में 5361 पंचायत प्रतिनिधियों

Advertisment

को सम्मानित करेगी. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ,

पंचायती राज कपिल मोरेश्वर पाटिल मुख्य अतिथि होंगे.

सम्मेलन में कोर कमिटी सदस्य, सम्मानित नेतागण, सांसद, विधायक भी शामिल होंगे.

गांव की सरकार,भाजपा की सरकार – पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा की वैचारिक सफलता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि

झारखंड में गांव की सरकार भाजपा की सरकार है,

पंचायत चुनाव में आए परिणाम से ये बात पूरी तरह स्पष्ट है.

दीपक प्रकाश ने ये बातें पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि

लोकतंत्र में पंचायती राज व्यवस्था की बड़ी भूमिका है.

देश की आत्मा गांव में बसती है. झारखंड की 70 प्रतिशत आबादी

गांवों में निवास करती है. उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज का

सपना गांधी जी ने देखा था. उन्होंने पिरामिड व्यवस्था,

ट्रस्टीसिप के माध्यम से सत्ता के विकेंद्रीकरण की बात की थी ,

लेकिन उनके अनुयायी बनने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने

कभी भी ग्राम विकास पर जोर नहीं दिया.

गांव की सरकार,भाजपा की सरकार – झारखंड में वर्षों बाद पंचायत चुनाव भाजपा ने ही कराया था

उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्षों बाद पंचायत चुनाव

भाजपा की सरकार ने हो कराया था. गांव में चौपाल

लगाकर योजना बनाने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों की व्यवस्था में

आमूलचूल परिवर्तन लाने का श्रेय भाजपा सरकार को है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव पिछड़ा

समाज के हक और अधिकार को कुचलते हुए कराया.

जिसके लिए भाजपा ने लगातार संघर्ष किया है.
उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव को

भाजपा ने अपने जनाधार को और वैचारिक अधिष्ठान को बढ़ाने में किया. जिससे चौंकाने वाले परिणाम आए. जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया के 10 हजार 222 सीटों में से 5 हजार 361 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल की. इस प्रकार 51 प्रतिशत सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ता जीते.
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहती है, इसलिए रांची स्थित हरमू मैदान में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. जिसमें भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायती राज कपिल मोरेश्वर पाटिल मुख्य अतिथि होंगे ,जो स्वयं महाराष्ट्र में लंबे समय तक जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अभिनंदन के साथ पंचायत राज व्यवस्था को बेहतर बनाने, जनप्रतिनिधियों के अधिकार बढ़ाने के साथ समावेशी विकास में उनकी भूमिका बढ़ाने संबंधी विषयों पर भी समारोह में चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि समावेशी विकास ही प्रधानमंत्री जी का सबका साथ सबका विकास है. दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यक्रम में राज्य सरकार के खिलाफ गांव-गांव से आंदोलन और राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने की घोषणा होगी.

पंचायत चुनाव के सातंवें चरण में शांति पूर्ण रहा मतदान

Advertisement