Advertisement
Advertisement

मोदी सरकार ने दिया है 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, कांग्रेस न बहाएं घड़ियाली आंसू- दीपक प्रकाश

दीपक प्रकाश ने कांग्रेस व हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना

रांची : झारखंड की वर्तमान सरकार ओबीसी समाज का सबसे बड़ा हमदर्द बनने का नाटक करता रहा है. ओबीसी समाज को सबसे अधिक कांग्रेस ने छलने का काम किया है. इतना लंबा शासन केंद्र में कांग्रेस ने किया है, लेकिन ओबीसी आयोग का दर्जा देने का काम नहीं किया. अगर किसी ने किया है वो मोदी सरकार ने किया है. 27 प्रतिशत ओबीसी समाज और 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने का काम केंद्र सरकार ने किया है, जो कि गजट में आया हुआ है. उक्त बातें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में कांग्रेस 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को देने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. कांग्रेस सरकार में शामिल है और फिर धरना देने का नाटक क्यों कर रही है. हिम्मत है तो उनके मंत्री कैबिनेट में हक़ दिलाने के लिए आवाज उठाएं, लेकिन ऐसा हिम्मत नहीं है. बंगाल के जतरा नाटक के तरह नाटक करना कांग्रेस बंद करे.

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की चिंता सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी करती है. इतना ही फिक्र है तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बदले में पिछड़ा वर्ग के लोग क्यों नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जा रहे हैं.

सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का इस राज्य में लूट मची हुई है. पलामू से आज एक कार्यकर्ता ने शिकायत की कि चावल में खुदी मिलाकर बांटा जा रहा है. जब मैं एफसीआई जाकर चेक किया तो वहां केंद्र के द्वारा सही चावल सप्लाई की जा रही है. लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए यह सरकार उपलब्ध नहीं करवा पा रही है. केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये से अधिक भेजा, लेकिन 174 करोड़ रुपये ही झारखंड सरकार खर्च कर पाई है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी का जो सपना था कि हवाई चप्पल वाले भी हवाई सफर करेंगे, वो अब साकार हो रहा है. देवघर में हवाई अड्डा बनकर तैयार है, लेकिन राज्य सरकार अप्रोच रोड ही नहीं बना पा रही है.

मेडिकल कॉलेज दुमका, पलामू और हजारीबाग में तीन सौ सीट है, जो कि पिछली सरकार की देन है, लेकिन राज्य सरकार की विफलता के कारण वहां पढ़ाई बंद हो गयी है. वहां एमसीए की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि पलामू में सड़क बनाने के लिए 1500 करोड़ केंद्र सरकार ने भेज दिए हैं, लेकिन सरकार कुम्भकर्णी निंद्रा सो रही है. बरही-कोडरमा सड़क के निर्माण के लिए भी पैसे आ चुकी है, लेकिन सरकार को कोई चिंता नहीं है.

दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र तैयार है योजना लेकर आइए, लेकिन यहां से कुछ भेजा ही नहीं जाता है. अन्य राज्य और अधिक की डिमांड करते हैं. यहां की सरकार एंटी डेवलपमेंट सरकार है.

राज्य की कानून-व्यवस्था पर दीपक प्रकाश ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर झारखंड राज्य नया रिकार्ड बनाया है. पूरे देश में हत्या मामले में झारखंड पहला स्थान पाया है, वहीं विकास में सबसे पीछे है. मानव तस्करी में दूसरा स्थान झारखंड बन गया है. 2900 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को राज्य में अंजाम दिया गया है. 2584 अपहरण की घटना यहां घटी है.

झारखंड आंदोलन का जिक्र करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पिताजी से भी पूछना चाहिए कि जब झारखंड का आंदोलन चल रहा था तब किसकी सरकार थी. उनकी सीने पर गोली चलाने और जेल भेजने का काम किसने किया था. पिछड़ा वर्ग को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को बोलने का कोई हक नहीं है. केंद्र सरकार ने पहले ही 27 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा कर चुकी है. हेमंत सरकार नाटक करना बंद करे और केन्द्र की तर्ज पर राज्य में आरक्षण दें.

भाषा पर बिहार के मुख्यंमत्री नीतीश कुमार के दिए गए बयान पर दीपक प्रकाश ने कहा कि भोजपुरी और मगही को लेकर नीतीश कुमार के बयान का हम समर्थन करते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार भाषा और धर्म के आधार पर राज्य को बांटना चाहते हैं, जिसे बंद करें.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...