बोकारोः पढ़ो और लड़ो नारा देकर झारखंड आन्दोलन में युवाओं की भागीदारी को धार देने वाले झारखंड आन्दोलन के महानायक विनोद बिहारी महतो की 98वीं जयंती हवाई अड्डा चौक पर मनाई गई.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसी पार्टी का गठन में विनोद बाबू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. विनोद बाबू ने न सिर्फ झारखंडियों को महाजनी प्रथा से छुटकारा दिलवाया बल्कि आदिवासी-मूलवासी समाज में शिक्षा का अलख भी जलाया.
रिपोर्टः चुमन


