स्व. विनोद बिहारी महतो को मिले पितामह का दर्जा, कुर्मी विकास मोर्चा ने की मांग

धनबाद : कुर्मी विकास मोर्चा के केंद्रीय समिति की ओर से धनबाद सर्किट हाउस में एक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पिछले दिनों बलियापुर विनोद धाम से पवित्र मिट्टी लेकर रांची पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. वहीं सरकार से मांग की गई कि स्व. विनोद बिहारी महतो को झारखंड के पितामह का दर्जा दिया जाए. बीबीएमकेयू में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित हो. स्कूली बच्चों को उनकी संघर्ष की कहानी पढ़ाया जाए. वहीं 5 सूत्री मांग भी सरकार से की.

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहधर ने बताया कि 5 दिनों के पद यात्रा के दौरान झारखंडवासियों में जबरदस्त प्रेम विनोद बाबू के प्रति देखने को मिला. इसके लिए वह झारखंडवासियों को हृदय से बधाई देते हैं. विनोद बाबू के सपनों का झारखंड बने इसके लिए सरकार को पहल करने की आवश्यकता है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...