Advertisement
Advertisement

निर्मल दा के विचार को जिंदा रखना हर झारखंडी की जिम्मेदारी- सुदेश महतो

आजसू पार्टी ने मनाई शहीद निर्मल महतो की जयंती

रांची : निर्मल दा- आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद उन्होंने कहा कि धरती पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो का नाम झारखण्ड के वजूद से जुड़ा है. उनके विचार, मूल्य, साहस एवं आदर्श को जिंदा रखना हर झारखण्डी और खासकर युवाओं की जिम्मेदारी है.

निर्मल दा ने जलाए झारखंड आंदोलन की अलख

उन्होंने कहा कि निर्मल दा का जीवन अलग राज्य की खातिर समर्पित था. झारखंड आंदोलन की अलख जलाए रखने व शोषण विहीन समाज के निर्माण में निर्मल दा ने जो भूमिका अदा की, वह कभी भूला नहीं जा सकता. निर्मल दा के सपने के अनुरूप झारखंड के नवनिर्माण के लिए आजसू पार्टी की प्रतिबद्धता सदैव कायम रहेगी.

अटल जी को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतीय राजनीति के युग पुरुष, प्रबुद्ध वक्ता एवं शांति के उपासक ‘भारत रत्न’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए आजसू नेता सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि भारतीय राजनीति में अतुलनीय योगदान देने वाले अटल जी का व्यक्तित्व विराट और विद्वता से परिपूर्ण था. उनके कुशल नेतृत्व में देश शक्ति संपन्न व विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हुआ. राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...