आसनसोलः दुर्गापुर पुलिस ने एक बाइक सवार से हथियारों का जखीरा बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि झारखंड-बंगाल सीमा पर जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक सवार को रोका, बाइक सवार के पास एक काले रंग का बैग था, जब उसकी जांच की गई तो हथियारों का जखीरा बरामद किया गया. बाइक का नम्बर धनबाद का है. इस घटना के बाद पुलिस ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है. पुलिस को आशंका है कि युवक अंतरराज्यीय हथियार तस्करी से जुड़ा है. पुलिस संदिग्ध को साथ लेकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है. देर शाम तक प्रेस वार्ता कर पुलिस पूरे मामले की जानकारी दे सकती है.
अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की ट्रक के साथ 2 शातिर गिरफ्तार


















