ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य कक्ष का घेराव, शिक्षिका की बदतमीज़ी का विरोध

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के यू.जी छठे सेमेस्टर के छात्रों के ने साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य के कक्ष का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया,  परीक्षा के समय शिक्षिका द्वारा की गयी बदतमीजी का विरोध छात्रों ने किया.

वर्कर्स कॉलेज के यू.जी छट्ठे सेमेस्टर के अर्थशास्त्र की परीक्षा का केंद्र ग्रेजुएट कॉलेज में निर्धारित था, जब छात्र परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में पहुँचे तो छात्रों को अर्थशास्त्र की बजाए भूगोल का प्रश्नपत्र दे दिया गया, जब छात्रों ने वहां मौजूद ग्रेजुएट कॉलेज के शिक्षिकाओं को बताया तो कालेज की शिक्षिकाओं ने उनसे बदतमीजी की साथ ही दोबारा भूगोल के प्रश्नपत्र आधे घंटे विलंब से दिया.

इस गलती के बावजूद तय समय से आधे घंटे पहले ही प्रश्न और उत्तरपत्रों को वापस ले लिया गया. इस पूरे प्रकरण का विरोध आजसू के नेतृत्व में किया गया और कॉलेज प्रबंधन से दोषी शिक्षिका पर कारवाई की गयी.

रिपोर्ट : लाला ज़बीन

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: बोकारो के ESL प्लांट में दो...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी स्थित ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने...