नवादा के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

नवादा : नवादा बुधौल स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आज सभी साल के छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर दी। जिससे पूरे कॉलज के स्टाफ कई घंटों तक कॉलेज में बन्द रहे। छात्रों ने कॉलेज के मुख्य बिल्डिंग में तालाबंदी कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। छात्रों का यह आरोप है कि कॉलेज में उन्हें अच्छा खाना नहीं मिलता है। खानों में शिकायत के बाद कीड़ा निकल रहा है। इसके अलावा कॉलेज में कई ऐसे समस्याएं हैं जिसका आज तक निराकरण नहीं किया गया है।

छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन से कई बार उन शिकायतों को दूर करने का आग्रह किया गया। मगर एक भी शिकायत को सुना नहीं किया। कॉलेज में वाई-फाई की सुविधा अभी तक नहीं लगी है। इसके अलावा लाइब्रेरी में समुचित किताब नहीं है जिससे छात्र अपनी पढ़ाई कर सके। खेलने को समुचित खेल ग्राउंड नहीं है लाइट कट जाने के बाद उन्हें बगैर लाइट के ही कॉलेज में रहना पड़ता है।

कॉलेज के प्रिंसिपल विनय कुमार चौधरी का कहना है कि उन्हें लिखित तौर पर एक भी शिकायत नहीं मिली है। छात्रों की समस्याओं को कई बार सुना गया है मगर छात्र उग्र हो जाते हैं। मेस की जो समस्या है उसके ऊपर भी छात्र एवं छात्राओं से चर्चा की गई अगर वह अपने स्तर से मेस को चलाना चाहते हैं तो इसके लिए भी वह राजी हैं। फिलहाल छात्र कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ लगातार उग्र हैं और मांग पूरा होने तक आंदोलन करने की बात कही।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...

नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

पुलिस को मिली कामयाबी, हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा,...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली है। कल यानी 29 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर वार्ड संख्या-6 में सूरज...

SBI की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास, अपने...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की महुआवा शाखा में खिड़की काटकर चोरी का प्रयास किए जाने का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img