गरगा नदी में बहे फैजान का दो दिन बाद मिला शव

267
Advertisment

बोकारो : बोकारो के गरगा नदी में दो दिन पहले नहाने के दौरान तेज धार में बहे 12 वर्षीय फैजान का शव हनुमान नगर और जैप फायरिंग रेंज के बीच गरगा नदी से बरामद किया गया है। शव पाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना एनडीआरएफ की टीम को देते हुए शव को नदी से बाहर निकाला गया।

Advertisment

बता दें कि शनिवार को मखदुमपुर मिल्लत नगर के रहने वाले 12 वर्षीय फैजान अपने दोस्तों के साथ नदी में छलांग लगा दी थी। इसी दौरान बांकी दोस्त नदी से बाहर आ गए, लेकिन फैजान नदी की तेज धार में बह गया।

शव को बाहर निकालने के लिए रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत की, लेकिन शव को खोजने में वे कामयाब नहीं हो सके थे। आज सुबह घटनास्थल से काफी दूर शव बरामद हुआ है।

Advertisement