Advertisment

नितेश नें UPSC में 22वां रेंक लाया, जिला में ख़ुशी का माहौल

मधेपुरा : जिला के पुरैनी निवासी आईएएस अधिकारी नितेश कुमार जैन यूपीएससी की परीक्षा में 22 वां रैंक लाकर जिले का नाम रौशन किया. इससे पहले भी वे 2018-19 में 96 वां रेंक लाये थे. इस बार 22 वां रैंक आने से नितेश के घर में खुशियों का माहौल है. उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है. नितेश ने 2008 में मैट्रिक की परीक्षा पास कर कोलकाता के श्री जैन विद्यालय कोलकाता में इंटर दी.

कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने बीकॉम किया. 2013 में सीएमए और 2014 में सीए की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की. पहले तीन प्रयास में वे असफल रहे मगर नितेश असफलता से हार माने बिना 2018 की यूपीएससी में 96वां रैंक प्राप्त किया.

Capture 1 1 22Scope News

 नीतेश के पिता एक कपड़ा व्यवसायी हैं. पुरैनी बाजार में उनका कपड़े का दुकान है. लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया जिसका परिणाम आज सामने है. पुरैनी प्रखंड में पहली बार यूपीएससी पास कर कोई आईएस बना है. वहीँ  नितेश के दोस्त और परिजन गर्मजोशी के साथ उसका स्वागत के लिए गांव आने का इंतजार कर रहे हैं. दोस्तों, शिक्षकों और परिजन आपस में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं.

Bihar Har Ghar Bijli: हर घर बिजली पहुंचाने वाला पहला राज्य...

Bihar Har Ghar Bijli: सिमरी बख्तियारपुर में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

Jagannath Mishra Statue: सुपौल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. जगन्नाथ मिश्र...

Jagannath Mishra Statue: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुपौल के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-04 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय...

Mithilesh Yadav Murder Case: बीयर के पेमेंट पर विवाद से हत्या...

Mithilesh Yadav Murder Case: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेता मिथलेश यादव उर्फ छोटी यादव की हत्या के मामले...