मधेपुरा : जिला के पुरैनी निवासी आईएएस अधिकारी नितेश कुमार जैन यूपीएससी की परीक्षा में 22 वां रैंक लाकर जिले का नाम रौशन किया. इससे पहले भी वे 2018-19 में 96 वां रेंक लाये थे. इस बार 22 वां रैंक आने से नितेश के घर में खुशियों का माहौल है. उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है. नितेश ने 2008 में मैट्रिक की परीक्षा पास कर कोलकाता के श्री जैन विद्यालय कोलकाता में इंटर दी.
कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने बीकॉम किया. 2013 में सीएमए और 2014 में सीए की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की. पहले तीन प्रयास में वे असफल रहे मगर नितेश असफलता से हार माने बिना 2018 की यूपीएससी में 96वां रैंक प्राप्त किया.

नीतेश के पिता एक कपड़ा व्यवसायी हैं. पुरैनी बाजार में उनका कपड़े का दुकान है. लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया जिसका परिणाम आज सामने है. पुरैनी प्रखंड में पहली बार यूपीएससी पास कर कोई आईएस बना है. वहीँ नितेश के दोस्त और परिजन गर्मजोशी के साथ उसका स्वागत के लिए गांव आने का इंतजार कर रहे हैं. दोस्तों, शिक्षकों और परिजन आपस में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं.


















