CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, जानिए कब से होंगे एग्जाम

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. जानकारी के मुताबिक कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी.

सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स पहले ही घोषणा कर चुका है. बोर्ड 02 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल्स आयोजित करेगा. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर अपनी डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

cbse1 22Scope News

12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल के बीच

सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी. सीबीएसई ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, ’12वीं कक्षा के लिए डेटशीट तैयार करते समय JEE (Main) समेत प्रतियोगी परीक्षाओं का ध्यान रखा गया है.’

CBSE: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

स्टेप 1: डेटशीट जारी होने के बाद, सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का पीडीएफ लिंक मिलेगा.
स्टेप 3: छात्र 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर क्लिक करके इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
स्टेप 4: छात्र डेटशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास भी रख सकेंगे.

आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिंदगी

पटना : कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो और सही दिशा मिल जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। बिहार सरकार...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...