DHANBAD: नये नये साल में पीकर बहके तो नहीं छोड़ेगी पुलिस – साल के स्वागत के जश्न में पीकर बहकने
और सड़कों पर गाड़ी चलाते पकड़े गये तो कार्रवाई होगी. धनबाद पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर अभियान तेज कर दी है.

नये साल में पीकर बहके तो नहीं छोड़ेगी पुलिस – ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
धनबाद कोयलांचल में 2022 वर्ष की विदाई और 2023 वर्ष के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिख रही है. शुक्रवार की देर रात ट्रैफिक डीएसपी खुद सड़कों पर उतरे और स्पेशल ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान डीएसपी के नेतृत्व में चलाया गया.
नये साल में पीकर बहके तो नहीं छोड़ेगी पुलिस – सभी धार्मिक स्थल और पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की तैनाती
ट्रैफिक डीएसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नए साल के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सभी धार्मिक स्थल, पर्यटक स्थल और पिकनिक स्थलों पर भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी गई है. जिससे लोगों को यातायात संबंधी समस्या ना हो. उन्होंने बताया कि नए वर्ष के आगमन की खुशी में लोग शराब पीकर गाड़ियां चलाते हैं जिस कारण दुर्घटनाएं होती हैं.
धनबाद वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोग शराब पीकर
गाड़ी ना चलाएं शराब पीकर गाड़ी चलाने से दुर्घटना की
संभावना काफी अधिक रहती है. साथ ही नए साल के मौके
पर लोगों को और उनके परिवार वालों को दुख का सामना
करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस पूरी तरह
से मुस्तैद है अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं
तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई यातायात पुलिस करेगी.
दुर्घटनाओं में कमी लाने के सभी उपाय कर रही यातायात पुलिस
डीएसपी ने बताया कि यातायात पुलिस हर वह उपाय कर रही है
जिससे दुर्घटनाओं में कमी हो. लोग निर्भीक होकर अपने घरों से निकले और कानून का पालन करते हुए नए वर्ष का मजा लें. आगे उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के द्वारा नए वर्ष को देखते हुए कुछ दिनों तक सभी मुख्य चौक चौराहों पर स्पेशल ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा.
रिपोर्ट: राजकुमार
- Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, बोले सांसद मनीष जायसवाल
- Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी संग की मंथन बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
- Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटी है केंद्र सरकार, रांची में बोले नितिन नबीन
Highlights







