नीतीश कुमार की यात्रा का होगा विरोध,लोगों में भारी रोष-PK

पीके ने जदयू को बताया डूबती नाव

पटना : नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने

जहरीले शराब से हुए मौतों का जिस प्रकार से माखौल उड़ाया है,

उससे जनता के अंदर उनके खिलाफ रोष है.

मैं आज आपको राजनीतिक विश्लेषक होने के नाते यह कह रहा हूं कि जदयू डूबती हुई नाव है.

जो हालात 2002 में राजद के खिलाफ था, वही हालत आज जदयू की है.

ये आपको मैं अपनी समझ से जमीनी हकीकत को देखते हुए बता रहा हूं.

सीएम नीतीश के लिए प्रशांत किशोर ने की भविष्यवाणी

प्रशांत किशोर ने कहा कि समाज में तीर छाप पर बटन दबाने वाले लोग बहुत कम रह जाएंगे.

मैं एक भविष्यवाणी आपको नीतीश के बारे में बताता हूं कि

अगर वे यात्रा करेंगे तो उस यात्रा में सारे सरकारी अमला और सुरक्षाओं के

बावजूद आपको अप्रिय घटना देखने-सुनने को मिलेगी.

इस बात को आप एडवांस में लिख कर रख लीजिए.

मैंने जनता के अंदर उनके खिलाफ रोष को देखा है, जो बढ़ता जा रहा है.

pk 1 22Scope News

नीतीश कुमार: भाजपा के विधायक भी कर रहे हैं भ्रष्टाचार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में हो रहे भ्रष्टाचार पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा,

ज्यादातर लोगों को पांच किलो अनाज नहीं मिलता है, उन्हें चार या साढ़े चार किलो ही अनाज मिलता है.

व्यवस्थित तरीके से 40 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से विधायक से लेकर

अफसर और जनप्रतिनिधि तक व्यवस्थित तरीके से गरीब जनता से पीसी काट रहे हैं.

मौजूदा समय में सरकार की दो योजनाएं चल रही.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जिसमें भाजपा विधायक समेत जनप्रतिनिधि और

अफसर मिलकर 40 रुपया प्रति क्विंटल पीसी ले रहे हैं जिसकी वजह से

लाभार्थियों को पांच के बजाए 4 या 4.5 किलो ही अनाज मिल रहा है.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भाजपा के ज्यादातर विधायक भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...