PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नये साल में फिर से एक बार
यात्रा पर निकलने वाले हैं. उनकी इस यात्रा से पहले ही सियासत तेज हो गई है. एक ओर जहां बीजेपी नीतीश कुमार पर तंज कस रहे हैं तो सत्तासीन पार्टी जेडीयू और आरजेडी नीतीश की यात्रा को जनता से जुड़ने की कवायद बता रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जहां एक ओर इस यात्रा को हताश की यात्रा करार दिया है वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पिछली यात्रा सफल नहीं हुई है इसलिए ही नीतीश कुमार को यात्रा करनी पड़ रही है.
नीतीश कुमार की यात्रा हताश की यात्रा- नित्यानंद

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि एक नई यात्रा हताशा की यात्रा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जनाधार खिसक गया है. जनता को विकास यात्रा पर भरोसा है. उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है.
जनता से जुड़ने के लिए यात्रा सशक्त माध्यमः जगदानंद
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर कहा कि जनता से जुड़ने का यह एक सशक्त माध्यम है. यात्रा के जरिये जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को समझा जा सकता है. वहीं उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार की यात्रा से शायद कोई फायदा हो जाए. उन्होंने कहा कि पिछली यात्रा का लाभ नहीं मिला इसलिए ही तो नीतीश कुमार को यात्रा करने की जरुरत पड़ रही है.

नीतीश की यात्रा से लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा-JDU

वहीं जदयू ने बीजेपी के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि
नीतीश कुमार का जनता से जुड़ाव है. इसे देखते हुए बीजेपी
वालों को परेशानी होती है. बीजेपी वाले सत्ता से बेदखल होने
के बाद ऐसे बयान दे रहे हैं. जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने
कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता
काफी पसंद करती यात्रा से लोगों का जुड़ाव और
बढ़ेगा बीजेपी से दूरियां बढ़ेगी.
वहीं कानून व्यवस्था पर बीजेपी द्वारा उठाए जा रहे हैं
सवाल पर कहा कि 4 महीने पहले जब साथ थे तो बिहार में
कानून व्यवस्था सहित अन्य चीजों के गुण गाते थे.
बगल के राज्य उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है उस पर कुछ नहीं कह रहे हैं.
बीजेपी को नीतीश की यात्रा नहीं पीएम की सभा पर ध्यान देना चाहिए: दानिश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा की पीछे भाजपा नेताओं के यात्रा की घोषणा पर हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा के बाद माफी सभा का आयोजन करें.
- Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, कंसल्टेंट चयन की प्रक्रिया शुरू
- Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू यादव बने सर्वश्रेष्ठ पहलवान, विजेताओं को मिला सम्मान
- Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग के अपहरण की कोशिश का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

















